जूनियर टेनिस : प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं युबरानी

कोलकाता, 16 जनवरी (आईएएनएस)। वाइल्ड कार्ड के जरिए प्रवेश पाने वाली स्थानीय खिलाड़ी युबरानी बनर्जी ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) जूनियर्स मीट के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

युबरानी पिछले साल भी इस टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर तक पहुंचने में सफल रही थीं।

दक्षिण कलिकाता संसद में लाल बजरी पर हो रहे टूर्नामेंट में युबरानी को सोमवार को जीत हासिल करने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी।

युबरानी ने मात्र 24 मिनट में अपनी प्रतिद्वंद्वी शरण्या गवारे को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हरा दिया।

वाइल्ड कार्ड के जरिए प्रवेश पाने वाले बंगाल के ही एक अन्य पुरुष खिलाड़ी अघ्र्य दास हालांकि अपेक्षा पर खरे नहीं उतर सके और यूनाइट्स स्टेट्स के निकित रेड्डी के हाथों 5-7, 3-6 से हार गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493