चेन्नई, 29 अगस्त (आईएएनएस)। परमवीर सिंह बाजवा और जील देसाई ने वाईएमसीए-टीटीटी आईटीएफ जूनियर टेनिस टूर्नामेंट में शनिवार को क्रमश: बालक एवं बालिका वर्ग का खिताब जीत लिया।
बाजवा ने फाइनल मुकाबले में रायन पांडोले को आसानी से 6-2, 6-3 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
वहीं देसाई ने शिवानी अनिनेनी को 6-3, 7-6(4) से हराया।
बाजवा ने तीसरे और सातवें गेम में पांडोले की सर्विस ब्रेक की और पहला सेट आसानी से जीत लिया।
पहला सेट जीतकर आत्मविश्वास से लबरेज बाजवा ने दूसरे सेट में भी दो बार पांडोले की सर्विस ब्रेक की और पांडोले, बाजवा के सामने मामूली चुनोती भी पेश नहीं कर सके।
बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में देसाई ने शुरुआत तो शानदार की और पहला सेट जीतने में उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई।
लेकिन दूसरे सेट में शिवानी ने उन्हें कड़ी टक्कर दी और सेट टाईब्रेकर तक खींच ले गईं। हालांकि देसाई ने टाईब्रेकर में वापसी करते हुए सेट के साथ-साथ खिताब भी अपने नाम कर लिया।
dharmpath.com dharmpath