जूनियर निशानेबाजी विश्व कप में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी

गबाला (अजरबेजान), 20 सितम्बर (आईएएनएस)। आईएसएसएफ जूनियर निशानेबाजी विश्व कप में मंगलवार को भी भारतीय निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दो स्वर्ण पदक और अपनी झोली में डाल लिए।

इन दो स्वर्ण पदकों के अलावा भारत ने मंगलवार को एक रजत और दो कांस्य पदक जीते।

भारत अब छह स्वर्ण, चार रजत और आठ कांस्य पदक के साथ पदकतालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है।

पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में ऋषिराज बारोट ने देश के लिए स्वर्ण पदक जीता, जबकि पुरुषों की ही 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भी भारतीय टीम शीर्ष पर रही।

बारोट फाइनल में पहुंचने वाले छह खिलाड़ियों में पांचवें स्थान पर थे, लेकिन फाइनल में उन्होंने जबरदस्त वापसी की और चेक गणराज्य के लुकास स्कूमाल को पछाड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। जूनियर विश्व कप में 19 वर्षीय बारोट का यह पहला खिताब है।

प्रतीक बोर्से, अर्जुन बाबुटा और प्रशांत वाली भारतीय टीम संयुक्त रूप से 1849.9 अंक जोड़ते हुए 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा का स्वर्ण अपने नाम किया। स्पर्धा का रजत सिंगापुर और कांस्य जापान ने जीता।

अर्जुन और प्रतीक इसी स्पर्धा के व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल में भी प्रवेश करने में सफल रहे, जहां अर्जुन ने कांस्य पदक जीता।

पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में अनमोल ने निशांत भारद्वाज और अर्जुन दास के साथ रजत पदक हासिल किया। रूस 1640 अंकों के साथ स्वर्ण पदक ले गया, जबकि भारतीय टीम 1600 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रही।

मंगलवार को महिलाओं की 10 मीटर एअर राइफल टीम स्पर्धा में दिलरीन गिल, गीताक्ष्मी दीक्षित और आशी रस्तोगी वाली भारतीय टीम ने कांस्य पदक जीता।

रूस 10 स्वर्ण पदकों के साथ कुल 21 पदक जीतकर पदकतालिका में शीर्ष पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493