जूनियर निशानेबाजी विश्व कप में भारत को चौथा स्थान

सुल (जर्मनी), 6 मई (आईएएनएस)। भारतीय दल ने यहां आयोजित जूनियर निशानेबाजी विश्व कप में चौथा स्थान हासिल किया।

भारत ने कुल तीन स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक जीते। भारत के खाते में 10 पदक ंएा।

बुधवार को महिला निशानेबाजों ने विश्व कप के चौथे दिन 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।

इटली ने सात स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि रूस ने पांच स्वर्ण, छह रजत और नौ कांस्य के साथ दूसरा स्तन पाया।

इस प्रतियोगिता में 48 देशों के कुल 585 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया। इनमें से 24 देशों के खिलाड़ी पदक जीतने में सफल रहे।

भारत की ओर से रितुराज सिंह ने सबसे अधिक दो स्वर्ण जीते। शिवराम शुक्ला ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। इसी तरह अर्जुन दास ने एक स्वर्ण और एक कांस्य अपने नाम किया।

महिलाओं में यशस्विनी सिंह ने दो रजत जीते। वह भारत के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493