मार्लो (इंग्लैंड), 1 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की जूनियर हॉकी पुरुष टीम को बिशहैम स्पोर्ट्स अकादामी मैदान पर खेले गए मुकाले में इंग्लैंड के हाथों 1-2 से हार मिली।
भारत के लिए मैच का पहला गोल 24वें मिनट में अजय यादव ने किया लेकिन इसके बाद इंग्लिश टीम होती दिखी।
इंग्लैंड ने बराबरी का गोल 26वें मिमनट में किया। यह गोल विल कालनान ने किया। इसके बाद 30वें मिनट में एड होर्लर ने गोल करते हुए अपनी टीम को आगे कर दिया।
भारत ने दूसरे हाफ में जोरदार हमला करते हुए बराबरी का प्रयास किया लेकिन इंग्लिश रक्षापंक्ति ने इसे मौका नहीं दिया।
dharmpath.com dharmpath