‘जूनो’ ने बृहस्पति की 10वीं परिक्रमा पूरी की

वाशिंगटन, 9 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि अंतरिक्ष यान ‘जूनो’ ने बृहस्पति ग्रह की कक्षा में करीब से यात्रा करते हुए इस सप्ताह अपनी 10वीं परिक्रमा पूरी कर ली है।

नासा ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि जूनो सात फरवरी को प्रशांत महासागर के मानक समय अनुसार सात फरवरी को सुबह 6.36 बजे बृहस्पति के सबसे करीब था।

बयान के अनुसार, परिक्रमा के दौरान जानकारी इकट्ठी कर रहा जूनो अब धरती पर लौट रहा है।

पांच अगस्त, 2011 को प्रक्षेपित जूनो ने हाल ही में बृहस्पति के प्रसिद्ध तूफान ‘द ग्रेट रेड स्पॉट’ की गहराई का पता लगाया था।

अंतरिक्ष यान चार जुलाई, 2016 को बृहस्पति की कक्षा में पहुंच गया था। अनुसंधान के समय जूनो बृहस्पति की धरती से लगभग 3400 किलोमीटर ऊपर बादलों के बराबर पहुंच गया था।

जूनो परिक्रमा के दौरान बृहस्पति के चारों तरफ निर्मित बादलों के धुंधले आवरण के नीचे के वातावरण, ग्रह की उत्पत्ति, बनावट, वातावरण और उसके चुम्बकत्व के बारे में और अधिक जानने के लिए उसके सूर्योदय का अध्ययन कर रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493