रियो डी जेनेरियो, 21 मई (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक वेलोड्रम जून तक तैयार हो जाएगा। ब्राजील के खेल मंत्री यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक इस आयोजन स्थल पर निर्माण कार्य अप्रैल के अंत तक समाप्त हो गया था।
अब ट्रैक लगाने का काम जारी है और इस कारण यहां 30 अप्रैल से एक मई के बीच वाला टेस्ट इवेंट रद्द करना पड़ा था।
ब्राजीली खेल मंत्री लियोनाड्रो पिकियानी ने कहा कि अब तक यह आयोजन स्थल 88 फीसदी पूरा हो गया है।
पिकियानी ने कहा कि वेलोड्रम समय पर पूरा हो सके, इसके लिए सरकार ने कार्य में हस्तक्षेप किया।
dharmpath.com dharmpath