जून में आयरलैंड जाएगी भारतीय क्रिकेट टीम

नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम इस साल जून में आयरलैंड के दौर पर जाएगी और वहां दो टी-20 मैच खेलेगी। भारतीय क्रिकेट टीम 10 साल बाद आयरलैंड जाएगी।

इस बात की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को एक बयान जारी कर दी।

भारतीय टीम इसके बाद जुलाई में इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी।

भारत ने आखिरी बार 2007 में आयरलैंड का दौरा किया था। वह अब 10 साल के अंतराल के बाद आयरलैंड की जमीन पर कदम रखेगी और 27 और 29 जून को डबलिन में टी-20 मैच खेलेगी।

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा है, “भारतीय क्रिकेट टीम जुलाई में इंग्लैंड दौरे से पहले दो टी-20 मैच खेलने के लिए आयरलैंड जाएगी। यह दो टी-20 मैच डबलिन में 27 और 29 जून को खेले जाएंगे।”

भारत ने आयरलैंड के खिलाफ सिर्फ एक ही टी-20 मैच खेला है और यह मैच 2009 टी-20 विश्व कप में नॉटिंघम में खेला गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493