लॉस एंजेलिस, 25 मई (आईएएनएस)। ‘क्वीर आई’ सीजन-2 वैश्विक तौर पर जून में लांच होगा।
माना जाता है कि 2003 में शुरू हुई एमी पुरस्कार विजेता श्रृंखला ‘क्वीर आई फॉर द स्ट्रेट गाय’ ने रियलिटी टेलीविजन का चेहरा बदलकर रख दिया।
अब 2018 में यह श्रृंखला नेटफ्लिक्स पर वापस लौट रही है जिसमें दुनिया भर के दर्शकों को आधुनिक सौंदर्य, विविध परिप्रेक्ष्य और नए व अद्भुत पांच कलाकार एंटोनी पोरोव्स्की (भोजन और शराब), बॉबी बर्क (इंटीरियर डिजाइन), करमो ब्राउन (संस्कृति), जोनाथन वैन नेस (ग्रूमिंग) और टैन फ्रांस (फैशन) की जानकारी देते नजर आएंगे।
एक बयान के अनुसार, ‘क्वीर आई फैब फाइव’ का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर 15 जून को होगा।
dharmpath.com dharmpath