लॉस एंजेलिस, 25 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री जूलियन ह्यू सुंदर त्वचा के लिए नहाने से पहले बेबी ऑयल लगाती हैं, ताकि उनकी त्वचा नर्म मुलायम बनी रहे।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, रिएलिटी शो ‘डांसिंग विद द स्टार्स’ की जज जूलियन ने कहा कि बेबी ऑयल उनकी त्वचा को मुलायम बनाए रखने में मदद करता है।
उन्होंने पत्रिका ‘यूएस वीकली’ को बताया, “यह वैसे बेहद हास्यास्पद है कि मैं नहाने से पहले बेबी ऑयल लगाती हूं। यह मेरी त्वचा को मुलायम रखता है।”
जूलियन त्वचा की खूबसूरती की लिहाज से दिन भर में पर्याप्त पानी पीने का भी ध्यान रखती हैं ताकि उनकी त्वचा ताजगी से भरी रहे।
उन्होंने कहा, “खूब पानी पीती हूं ताकि ताजगी से भरी रहूं। मेरी हर सुबह की खूबसूरती का नुस्खा है एक ग्लास पानी।”
dharmpath.com dharmpath