जूही ने छेड़ी प्लास्टिक के खिलाफ मुहिम

मुंबई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री, उद्यमी और सामाजिक कार्यकर्ता जूही चावला ने शनिवार को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करने की मांग की है।

मुंबई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री, उद्यमी और सामाजिक कार्यकर्ता जूही चावला ने शनिवार को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करने की मांग की है।

उन्होंने यहां रोटरी क्लब में कहा, “प्लास्टिक के उपयोग से न केवल समाज बल्कि पूरी दुनिया पर खतरनाक प्रभाव पड़ता है। प्लास्टिक को खत्म नहीं किया जा सकता। हम सड़कों, समुद्र तटों, नदियों और हर जगह प्लास्टिक देखते हैं। प्लास्टिक का हर टुकड़ा हजारों वर्ष तक रहता है। प्लास्टिक के हर उत्पाद में जहरीला पदार्थ होता है।”

उन्होंने कहा, “मेरे एक रिश्तेदार ने बताया कि महासागर में प्लास्टिक के द्वीप हैं और इसके आकार के बारे में जानकर मुझे बहुत हैरान हुई। उत्तरी प्रशांत महासागर में लगभग अफ्रीका के आकार के प्लास्टिक के द्वीप बन चुके हैं।”

उन्होंने कहा, “हम इतनी हद तक पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं और हममें से कई लोगों को इसके बारे में जानकारी तक नहीं है। प्लास्टिक में खाना खाकर हम अपने लिए कैंसर पैदा कर रहे हैं।”

जूही ने प्लास्टिक के बर्तनों या प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल न करने और कपड़े या जूट के बैग इस्तेमाल करने की सलाह दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493