जेएफएफ : दूसरे दिन व्यक्ति प्रधान फिल्मों का मेला

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। जागरण फिल्मोत्सव (जेएफएफ) के आठवें संस्करण के दूसरे दिन रविवार को 15 फिल्में दिखाई जाएंगी। मुख्य रूप से निर्देशक शिवम नायर की ‘नाम शबाना’, गुलजार की ‘अचानक’, सुधीर मिश्रा की ‘धारावी’, राम माधवानी की ‘नीरजा’ और ‘सचिन : ए बिलियन ड्रीम्स’ आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

इसके अलावा ऋषि कपूर की ‘मेरा नाम जोकर’ और ‘कपूर एंड संस’ के विशेष शो रखे गए हैं। विदेशी फिल्मों में ईरान की ‘द बेंच’ और आस्ट्रेलिया की ‘शार्लोट’, स्पेन की फिल्म ‘डेविड यानेज’ और फ्रांस की ‘द नैरो फ्रेम ऑफ मिडनाइट’ प्रमुख हैं। इसके अलावा अन्य फिल्मों में ‘हिंदी मीडियम’, ‘हॉर्सेसज ऑफ गॉड’, ‘पर्पल हॉरीजन्स’, ‘डॉक्टर रख्माबाई’ भी हैं।

जागरण फिल्मोत्सव का शनिवार को दिल्ली के सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में ‘द फकीर ऑफ वेनिस’ फिल्म से आगाज हुआ था। पांच दिवसीय फिल्मोत्सव के दौरान विभिन्न श्रेणियों में लगभग 100 फिल्में दिखाई जाएंगी। इस दौरान जेएफएफ का डाक टिकट भी जारी किया गया। इस समारोह में दर्शकों को हिंदी फिल्मों के साथ-साथ विदेशी फिल्मों से रूबरू होने का भी मौका मिलेगा। समारोह में मोरक्को को साझेदार देश का दर्जा दिया गया है। इस दौरान मोरक्को की कई लोकप्रिय फिल्में दिखाई जाएंगी।

समारोह का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर और भारत में मोरक्को के राजदूत मोदम्मद मालिकी ने संयुक्त रूप से किया था।

हालांकि, कार्यक्रमों में बिना पूर्व सूचना के बदलाव हो सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493