नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने शनिवार को अपना रेंज रोवर वेलर एसयूवी लांच किया, जिसकी कीमत 78.83 लाख रुपये रखी गई है।
नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने शनिवार को अपना रेंज रोवर वेलर एसयूवी लांच किया, जिसकी कीमत 78.83 लाख रुपये रखी गई है।
कंपनी ने कहा कि यह नया संस्करण तीन इंजन विकल्प के साथ उपलब्ध होगा, जिसमें 2.0 लीटर डीजल, 2.0 लीटर पेट्रोल और 3.0 लीटर डीजल शामिल है।
जगुआर लैंड रोवर के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा, “वेलर सबसे अधिक प्रतीक्षित लक्जरी एसयूवी में से एक है और इस संस्करण के साथ ही लैंड रोवर के पोर्टफोलियो में प्रत्येक ग्राहक की जरुरतों के हिसाब से एक लक्जरी एसयूवी शामिल हो गया है। इससे भारत के लक्जरी एसयूवी बाजार में लैंडरोवर की स्थिति मजबूत होगी।”
साल 2017 में जेएलआर कारों की भारत में बिक्री को लेकर उन्होंने कहा, “2017 में जगुआर लैंडरोवर ने अपने व्यापार को (भारत में) 49 फीसदी बढ़ाया है.. और हमें उम्मीद है कि हम 2018 में और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।”
dharmpath.com dharmpath