जेके टायर रैली : अश्विन, विष्णु ने बढ़त बरकरार रखी

कोयम्बटूर, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। चेन्नई के अश्विन दत्ता 21वें जेके टायर एफएमएससीआई नेशनल रेसिंग चैम्पियनशिप के तीसरे राउंड की समाप्ति के बाद रविवार को यूरो जेके खिताब के बिल्कुल करीब पहुंच गए हैं।

अश्विन (74 अंक, तीसरे राउंड के बाद) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नयन चटर्जी पर 8 अंकों की बढ़त हासिल कर ली है। अंतिम दिन नयन के डीएनएफ ने अंकों का फासला बढ़ा दिया लेकिन चेन्नई के कार्तिक थारानी (तीसरे राउंड के बाद 68 अंक) ने अगली दो रेस जीतते हुए खुद को खिताब की दौड़ में बनाए रखा है।

सप्ताहांत की अंतिम रेस हालांकि नए विजेता सामने लेकर आई। निर्मल उमाशंकर, ब्रायन परेरा और यश अराध्या ने पोडियम फिनिश किया। अश्विन चौथे स्थान पर रहे लेकिन छह अंक लेकर वह अपने दूसरे प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे निकल गए।

एलजीबी एफ-4 कटेगरी में विष्णु प्रसाद (59) ने खुद को आगे रखा है लेकिन वह अपने करीबी चालकों से बहुत अधिक अंकों का फासला नहीं बना पाए हैं।

दिल्ली के रोहित खन्ना ने पहले दिन की पहली रेस जीती थी और फिर दूसरे दिन एक और जीत हासिल की। हालांकि कई बार ट्रैक पर दुर्घटना का कारण बनने की वजह से उन पर 20 सेकेंड की पेनाल्टी लगी और इस कारण वह पहले से 13वें स्थान पर खिसक गए।

फाइनल रेस में रोहित इस नुकसान की भरपाई नहीं कर सके और डीएनएफ के साथ रेस समाप्त की। विष्णु के लिए भी दूसरी रेस खराब रही। वह नौवें स्थान पर रहे और इस कारण उन्हें एक भी अंक नहीं मिला। रघुल रंगासैमी चैम्पियनशिप टेबल में 57 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

चेन्नई के एक और स्टार जोसेफ मैथ्यू के लिए भी दूसरा दिन काफी उपयोगी रहा। वह मालसावडानगलिंगा को हराने में सफल रहे और एक लिहाज से अपने लिए जिक्सर कप सुरक्षित कर लिया है। यह जोसेफ की इस कटेगरी में तीन राउंड में लगातार छठी जीत है।

जेके नोवीस कप में भी काफी नाटकीय दृश्य देखने को मिला। सूर्या ने तिजिल राव को पीछे छोड़ते हुए खिताब अपने नाम किया। तिजिल दूसरे स्थान पर रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493