जेके लक्ष्मी सीमेंट का मुनाफा घटा

मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। वित्त वर्ष 2017-18 की अप्रैल-जून तिमाही के दौरान जेके लक्ष्मी सीमेंट के मुनाफे में 1.19 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। वित्त वर्ष 2017-18 की अप्रैल-जून तिमाही के दौरान जेके लक्ष्मी सीमेंट के मुनाफे में 1.19 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

कंपनी के मुताबिक समीक्षाधीन तिमाही में उसका मुनाफा 28.30 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 28.64 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की आय में 14.86 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 1,013.37 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह 882.23 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने एक बयान में कहा, “बेहतर मॉनसून, वस्तु एवं सेवा कर का सफल क्रियान्वयन और सबको घर मुहैया कराने पर सरकार के जोर के कारण कंपनी के चालू वित्त की दूसरी तिमाही में सीमेंट के मांग बढ़ने की उम्मीद है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493