लॉस एंजेलिस, 30 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता जेक जॉनसन का कहना है कि अब तक उन्होंने जितनी लड़कियों को डेट किया है, उसके मुकाबले उन्होंने मैक्स ग्रीनफील्ड को सबसे ज्यादा ‘किस’ किया है।
लॉस एंजेलिस, 30 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता जेक जॉनसन का कहना है कि अब तक उन्होंने जितनी लड़कियों को डेट किया है, उसके मुकाबले उन्होंने मैक्स ग्रीनफील्ड को सबसे ज्यादा ‘किस’ किया है।
मैक्स टीवी शो ‘न्यू गर्ल’ में उनकी सह-कलाकार हैं।
एक बयान के मुताबिक, जॉनसन ने एंकर व निर्माता रायन सीक्रेस्ट के साथ बातचीत के दौरान उनके और ग्रीनफील्ड के बीच केमिस्ट्री के बारे में बात की।
जॉनसन ने कहा, “मैंने जिन लड़कियों को डेट किया है उनके मुकाबले शो के छठे सीजन में ग्रीनफील्ड ने मुझे सबसे ज्यादा किस किया है।”
इस पर ग्रीनफील्ड ने कहा, “हां, शुरू में तुम वास्तव में गुस्सा हो जाते थे और मुझे दूर कर देते थे और अब चूंकि यह पटकथा के मुताबिक कई बार होने लगा है तो वह भी इसे स्वीकार कर चुके हैं कि यह शो का हिस्सा है।”
भारत में स्टार वर्ल्ड और स्टार वर्ल्ड एच डी पर प्रसारित होने वाले शो ‘न्यू गर्ल’ के छठे सीजन में दोनों करीबी दोस्त और रूममेट के रूप में नजर आ रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath