मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा मशहूर डिजाइनर जेजे वलाया के बीएमडब्लू इंडिया ब्राइड के फैशन वीक 2015 में शो स्टॉपर नहीं बन पाएंगी। दरअसल, सोनाक्षी का कहना है कि वह तारीखों के कारण इसका हिस्सा बनने में असमर्थ हैं।
फिल्म ‘दबंग’ से चर्चित सोनाक्षी ने शुक्रवार को माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी।
उन्होंने पोस्ट में कहा, “डेट की गड़बडी के चलते मैं नौ अगस्त को जेजे वलाया के शो में नहीं हिस्सा ले पाऊंगी! आपके खास कलेक्शन के लिए, जे जे ऑल द बेस्ट।”
महीने के प्रारंभ में कयास लगाया जा रहा था कि सोनाक्षी सिन्हा वलाया के शो में शो स्टॉपर होंगी। यह रविवार को निर्धारित था।
dharmpath.com dharmpath