जेटली ने डालमिया के बेटे अभिषेक से की मुलाकात

कोलकाता, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के निधन पर उनके बेटे अभिषेक से शोक संवेदना व्यक्त करने उनके घर पहुंचे। जेटली ने बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के संयुक्त सचिव बनाए गए अभिषेक के साथ बंद कमरे में मुलाकात की।

शनिवार की सुबह कोलकाता पहुंचे जेटली राज भवन में कुछ समय बिताने के बाद अभिषेक से मिलने दक्षिणी कोलकाता के 10 अलीपुर रोड स्थित डालमिया के घर गए।

बाद में अभिषेक ने कहा कि जेटली शोक संवेदना व्यक्त करने आए थे।

अभिषेक ने कहा, “वह मेरे पिता के काफी नजदीकी थे। उन दोनों ने बीसीसीआई के लिए लंबे समय तक साथ-साथ काम किया है और साथ-साथ काफी समय बिताया है। वह अपनी संवेदनाएं व्यक्त करने आए थे।”

सीएबी के सूत्रों ने बताया कि जेटली ने अभिषेक के साथ बंद कमरे में बातचीत की, जिसे बीसीसीआई के शीर्ष पद के लिए होने वाले चुनाव के संबंध में सीएबी के रुख से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493