मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। प्रमुख विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने शनिवार को एम्सटर्डम और पेरिस के लिए ‘विशेष किराये’ की घोषणा की।
एयरलाइन ने एक बयान में कहा, “इस एक्सक्लूसिव अनोखे ऑफर के तहत यात्रियों को इकॉनॉमी क्लास के लिए 39,990 रुपये (सभी कर समेत और रिटर्न की सुविधा के साथ) और प्रीमियम क्लास के लिए 99,990 रुपये का किराया देना होगा, जो इस साल 15 सितंबर से प्रभावी होगा। यह जेट एयरवेट के सभी घरेलू नेटवर्क से एम्सटर्डम और पेरिस के लिए लागू होगा।”
एयरलाइन के मुताबिक यह ऑफर नई शुरू होने वाली उड़ानों में भी लागू होगा जिनमें चेन्नई-पेरिस, बेंगलुरू-एम्सटर्डम और मुबंई-लंदन हीथ्रो मार्ग की सेवा शामिल है।
बयान में कहा गया, “भारत के किसी भी शहर से एम्सटर्डम और पेरिस की उड़ान की दर एक होने से देश के उभरते शहरों को यूरोप से और करीब होने का मौका मिलेगा। यह विशेष किराया तुरंत प्रभाव से उपलब्ध है। यह 10 अगस्त तक उपलब्ध होगा।”
dharmpath.com dharmpath