जेट एयरवेट की काठमांडू से दिल्ली, मुंबई के लिए अतिरिक्त उड़ानें

काठमांडू, 5 अगस्त (आईएएनएस)। प्रमुख भारतीय विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने नेपाल और भारत के बीच सेवाएं सामान्य होने की घोषणा की है, जिसके तहत अक्टूबर से रोजाना पांच उड़ानें शुरू की जाएंगी।

विमानन कंपनी ने कहा कि वह काठमांडू से दिल्ली के बीच रोजाना तीन उड़ानें उपलब्ध कराएगी, जबकि काठमांडू-मुंबई के लिए रोजाना दो उड़ानें उपलब्ध होंगी।

पिछले साल अगस्त में कंपनी ने नेपाल की उड़ानों की संख्या कम कर दी थी और रोजाना केवल तीन उड़ानें संचालित की जा रही थीं।

जेट एयरवेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कोलिन न्यूब्रोन्नर ने कहा, “नेपाल जेट एयरवेज के लिए एक प्रमुख रणनीतिक बाजार है। नेपाल से आनेवाले विद्यार्थियों और श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। काठमांडू-दिल्ली सेक्टर में हम काफी अच्छा कर रहे हैं, इसलिए हमने उड़ानों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है।”

विमानन कंपनी ने इसके अलावा नेपाल स्थित राजनयिक मिशनों और नेपाली प्रवासियों को ध्यान में रखते हुए शार्ट हॉलिडे पैकेज पेश करने की भी योजना बनाई है।

कंपनी ने यह भी जानकारी दी कि वह 17 अगस्त को लचीले और पारदर्शी किराए की शुरुआत करेगी।

जेट ने नेपाल में 2004 में अपनी सेवाओं की शुरुआत की थी। यात्रियों की संख्या के संदर्भ में जेट एयरवेज 2015 में दूसरे नंबर पर रही और इसमें 18.86 फीसदी की कमी देखी गई।

पिछले साल जेट एयरलाइंस में 3,11,666 यात्रियों ने यात्रा की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493