नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। जेट एयरवेज ने सोमवार को कहा कि घरेलू मार्गो पर वह वाइड-बॉडी (200-850 यात्रियों की क्षमता वाले) विमान का परिचालन शुरू करेगी।
नए विमानों का परिचालन मुंबई-दिल्ली तथा दिल्ली-कोलकाता-दिल्ली मार्गो पर 30 अक्टूबर से किया जाएगा।
विमानन कंपनी ने कहा कि वाइड-बॉडी ए330 विमानों के परिचालन से तेजी से विकसित होते दिल्ली-कोलकाता-दिल्ली मार्ग पर उसकी क्षमता लगभग दोगुनी हो जाएगी।
जेट एयरवेज के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी जे.षणमुगम ने कहा, “जाड़े के मौसम में नए विमान का परिचालन शुरू होने तथा फेरे बढ़ने से हमारा घरेलू नेटवर्क और मजबूत होगा तथा इससे हमारे ग्राहकों को अपनी यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।”
एयरलाइन 30 अक्टूबर से दिल्ली तथा कोच्चि के बीच नई विमान सेवा की भी शुरुआत करेगी।
dharmpath.com dharmpath