जेडटीई के शुद्ध लाभ में 2015 में 21.8 फीसदी वृद्धि

शेंझेन शेयर बाजार में जेडटीई ने कहा कि उसकी आय में पिछले साल की तुलना में 23 फीसदी की वृद्धि हुई है, जो बढ़कर 100.2 अरब युआन हो गई है।

शेंझेन की इस कंपनी ने कहा कि आय में यह वृद्धि इसकी 4जी प्रणाली की मांग, उच्च गुणवत्ता वाले राउटर्स, स्मार्ट सिटी तथा डेटा सर्विस की बिक्री के कारण हुई है।

कंपनी ने कहा कि उसका विदेशी बाजार 47.1 अरब युआन का है, यानी कुल आय का 47 फीसदी।

उसके स्मार्टफोन की बिक्री 16 फीसदी बढ़कर 5.6 करोड़ इकाई तक पहुंच गई है, जबकि विदेशों में निर्यात 70 फीसदी से अधिक है।

बीते साल जेडटीई ने शोध व विकास के क्षेत्र में 12.2 अरब युआन का निवेश किया था, जो इसके पिछले साल की तुलना में 35.4 फीसदी अधिक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493