जेडेन स्मिथ सुपरहीरो की वेशभूषा में

लॉस एंजेलिस, 20 मई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ के बेटे अभिनेता जेडेन स्मिथ ने अपनी प्रॉम नाइट पार्टी के लिए सुपरहीरो की वेशभूषा अपनाई।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, 16 वर्षीय जेडेन पार्टी में बैटमैन की वेशभूषा में गए। उनकी गर्लफ्रेंड मेक्का के इंस्टाग्राम खाते पर डाली गई तस्वीरों में उन्हें सुपरहीरो की वेशभूषा में देखा गया।

एक तस्वीर में जेडेन सफेद रंग की पोशाक में मैचिंग लबादे और बूट्स पहने मेक्का और दूसरी दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं।

अन्य तस्वीरों में उन्होंने सफेद रंग की पोशाक के साथ बैटमैन वाला नकाब, चमकीली सुनहरी टाई भी पहन रखा है।

एक तस्वीर में जेडेन मेक्का के साथ दिखाई दे रहे हैं, जिसमें मेक्का ने भी सफेद पोशाक पहनी है, काउब्वॉय हैट पहना है और हाथ में नकली तलवार ले रखी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493