जेनडाया से प्रभावित हैं टॉमी हिलफिगर

एमस्टरडम, 5 मार्च (आईएएनएस)। डिजाइनर टॉमी हिलफिगर का कहना है कि अभिनेत्री जेनडाया उन कारणों के लिए जुनूनी हैं जो उनके दिल के करीब हैं।

डिजाइनर ने कहा कि वह खुश हैं कि अभिनेत्री दुनियाभर के करोड़ों प्रशंसकों को प्रेरित करने के लिए अपने प्लेटफॉर्म का उपयोग करती हैं।

हिलफिगर ने एक बयान में कहा, “जेनडाया उन बातों के लिए जुनूनी हैं जो उनके दिल के करीब हैं। वे दुनियाभर के अपने करोड़ों प्रशंसकों को प्रेरित करने के लिए अपने प्लेटफॉर्म का उपयोग करती हैं।”

डिजाइनर ने टॉमी एक्स जेनडाया कैप्सूल कलेक्शन के मौके पर अभिनेत्री के साथ काम किया है।

हिलफिगर ने कहा, “मूल्यों और अविश्वसनीय शैली का उनका मजबूत मिश्रण वास्तव में ब्रांड की आवाज है।”

70 के दशक के आइकॉन्स और 1973 के बेटल ऑफ वर्सेटाइल्स फैशन शो से प्रेरित अपने संयुक्त कलेक्शन का जश्न मनाने के लिए पेरिस जाते समय हिलफिगर ने जेनडाया के साथ यात्रा की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493