जेनर को मिला अनचाहा चुंबन

पेरिस, 8 मार्च (आईएएनएस)। मॉडल केंडल जेनर हाल में यहां अपनी दोस्त गिगी हदीद के साथ सैर-सपाटा करने निकली थीं। उसी दौरान उन्हें उनकी एक महिला प्रशंसक ने अचानक से चूम लिया।

वेबसाइट ‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, जेनर और हदीद शुक्रवार को पोंट डेस आर्ट्स पुल पर चहलकदमी कर रही थीं, उसी दौरान एक महिला प्रशंसक जेनर की ओर लपकी और उनके गाल पर एक चुंबन दे डाला।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ द्वारा ली गई तस्वीरों में ‘कीपिंग अप विद द कर्दशियन्स’ स्टार जेनर अचानक मिले उस चुंबन से हैरान दिखीं। उसके बाद उनके अंगरक्षकों ने उस प्रशंसक को उनसे दूर कर दिया। उसके बाद उसे चलता किया।

इस दौरान जेनर क्रीम स्वेटर और चमड़े की काली पतलून व काले बूट पहने हुए थीं। वहीं, हदीद ने सफेद टॉप पर ढीला-ढाला कोट, काली पतलून और सफेद जूते पहन रखे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493