जेनर नाती-पोतों की परवरिश को लेकर चिंतित

लॉस एंजेलिस, 14 जून (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार क्रिस जेनर ने कहा कि इस समय हर जगह ऐसा वातावरण है जहां कोई भी किसी को बेवजह धमकाता है और वह ऐसे माहौल में अपने छह नाती-पोतों को लेकर काफी चिंतित रहती हैं।

क्रिस कर्टनी, कोएले, किम, रॉब कर्दाशियां केंडल और काइली जेनर की मां हैं और उनके मैसन, पेनेलोप, रीग्न, नॉर्थ सैंट और ड्रीम छह नाती-पोते हैं।

‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ के अनुसार, क्रिस ने ‘अवार्ड्स चैटर’ से कहा, “यह मेरे नाती-पोते हैं, इनके बारे में कौन चिंता करेगा। इनमें से सबसे बड़ा सात साल और सबसे छोटी केवल छह माह की है और उनके पास और कोई विकल्प नहीं है।”

उन्होंने कहा, “और मैं चिंतित हूं कि क्यूंकि अब हर जगह धमकाने वाला वातावरण है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493