जेनिफर को वकील बनाना चाहते थे पिता

लॉस एंजेलिस, 5 फरवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन के अभिनेता पिता जॉन एनिस्टन ने उनसे अभिनेत्री न बनने की सलाह दी थी। उनके पिता धारावाहिक ‘डेज ऑफ अवर लाइफ्स’ के लिए जाने जाते हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, ‘फ्रेंड्स’ धारावाहिक की पूर्व अभिनेत्री जेनिफर ने कहा कि उनके पिता उन्हें वकील बनाना चाहते थे, क्योंकि उन्हें डर था कि वह फिल्मोद्योग द्वारा नकारे जाने का सदमा नहीं झेल पाएंगी।

45 वर्षीया जेनिफर ने ‘कोलाइडर’ वेबसाइट को बताया, “मैं अडिग थी, क्योंकि मेरे पिता मुझसे फिल्म जगत में न आने की विनती कर रहे थे। उन्होंने कहा, “मैं नहीं चाहता कि तुम्हारा दिल टूटे। नकारा जाना बहुत कष्टकारी है। प्लीज, प्लीज, वह मत करो। एक वकील बनना।”

जेनिफर ने कहा, “वह मेरी एक बगावत थी। मैं आशा कर रही थी कि मैं ऐसा करने वाली हूं, ताकि मैं उन्हें गलत साबित कर सकूं। मैं बस लगी रही। मैं खुश हूं कि उन्होंने अनुरोध किया कि वह नहीं चाहते कि मैं इसे करूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493