जेनिफर मेटकाफ ने गर्भावस्था की तुलना 9 माह के हैंगओवर से की

लंदन, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री जेनिफर मेटकाफ ने अपनी नौ महीने की गर्भावस्था को अत्यधिक थका देने वाली कहा और इसकी तुलना नौ महीने के हैंगओवर से की।

लंदन, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री जेनिफर मेटकाफ ने अपनी नौ महीने की गर्भावस्था को अत्यधिक थका देने वाली कहा और इसकी तुलना नौ महीने के हैंगओवर से की।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, इस वर्ष जून में अपने पहले बच्चे को जन्म दे चुकीं अभिनेत्री ने बताया कि वह खुश हैं कि गर्भावस्था का दौर पूरा हो गया।

अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने इससे पहले कभी इतना आत्मविश्वास महसूस नहीं किया, जितना बच्चे को जन्म देने के बाद किया है।

उन्होंने कहा, “मुझे इस दौरान नौ महीने के हैंगओवर जैसा महसूस हुआ। हर रोज मुझे मतली महसूस होती थी।”

उन्होंने कहा, “मूल रूप से मुझे गर्भधारण का हर लक्षण महसूस हुआ। मुझे कब्ज, अत्यधिक थकान महसूस हुई और मतली ने तो सबसे अधिक परेशान किया क्योंकि यह छह सप्ताह बाद शुरू हो गई थी और अंत तक महसूस हुई। मैं खुश हूं कि यह सब खत्म हो गया।”

बच्चे को जन्म देने के बाद मेटकाल्फ 5: 2 डाइट का पालन कर रही हैं। इसमें सप्ताह में पांच दिन कम मात्रा में भोजन करना होता है लेकिन शेष दो दिन उपवास रखना होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493