लॉस एंजेलिस, 29 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी गायिका व अभिनेत्री जेनिफर लोपेज की बेटी अपने मां के नक्शेकदम पर चलते हुए सफल व्यवसायी बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के मुताबिक, जेनिफर (48) ने गुरुवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना और अपनी बेटी का एक प्यारा सा वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपनी 10 वर्षीय बेटी के साथ कार में बैठी हैं और एक महत्वपूर्ण सौदा करने जा रही है।
लोपेज ने प्रशंसकों को बताया, “यह एक खास दिन है। एमी की एक किताब के प्रकाशन को लेकर विचार जाहिर करने के बाद एमी और मैं प्रकाशकों के साथ अपनी पहली मुलाकात के लिए जा रहे हैं।”
‘डाइनरो’ की गायिका ने बेटी की एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें एमी ‘लॉर्ड हेल्प मी’ शीर्षक के आइडिया के साथ किताब के बाइंडर को थामे हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath