लॉस एंजेलिस, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस के साथ चार फिल्मों में काम कर चुके अमेरिकी अभिनेता ब्रेडले कूपर का कहना है कि अभिनेत्री के साथ काम करते समय बहुत सहजता महसूस होती है।
वेबसाइट ‘डेडलाइन डॉट कॉम’ ने कूपर के हवाले से कहा, “मुझे कहीं न कहीं लगता है कि ‘डांसिंग विद द स्टार्स’ धारावाहिक कर चुके इन लोगों के साथ हमेशा से एक तरह का नाता रहा है।”
कूपर और जेनिफर आगे ‘जॉय’ फिल्म में नजर आएंगे। इससे पूर्व दोनों मिलकर ‘सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक’, ‘अमेरिकन हसल’ और ‘सेरेना’ जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं।
‘जॉय’ जिंदगी से संघर्ष करती एक सिंगल मां की मजेदार कहानी है, जो एक मॉप(पोछे) का आविष्कार करती है। यह चीज उसे अपनी ही कंपनी का अध्यक्ष बनने की दिशा में अग्रसर करती है।
फिल्म में कूपर सहायक भूमिका में हैं।
dharmpath.com dharmpath