जेनेट की बच्चे को लेकर पूर्व पति से चल रही है लड़ाई

लंदन, 16 नवंबर (आईएएनएस)। गायिका जेनेट जैक्सन की अपने 10 महीने के बेटे ईसा की कस्टडी को लेकर पूर्व पति विस्साम अल मना के साथ कानूनी लड़ाई चल रही है।

रडारऑनलाइन डॉट कॉम से जैक्सन के एक करीबी ने कहा, “उनमें आधिकारिक रूप से लड़ाई चल रही है।”

गायिका ने अपने पांच साल के वैवाहिक जीवन को अल मना के साथ अप्रैल में समाप्त कर दिया। कतर के व्यापारी अल मना जैक्सन के जीवन में प्रभुत्व दिखा रहे थे और नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे थे। जैक्सन ने उन्हें अपने परिवार से दूर कर दिया।

अल मना कह रहे थे कि उन्हेंअपमानित किया गया व जैक्सन ने मना की पति व पिता के तौर पर उनके गुणों की निंदा की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493