जेनेलिया को जन्मदिन पर सिने हस्तियों ने दी बधाई

मुंबई, 5 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ (2003) से अपना अभिनय करियर शुरू करने वाली प्यारी और चुलबुली अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा बुधवार को 28 साल की हो गईं।

फराह खान, करण जौहर, अभिषेक बच्चन के साथ पति रितेश देशमुख ने भी ट्विटर पर जेनेलिया को जन्मदिन की बधाई दी।

-रितेश देशमुख : जन्मदिन की बधाई हो। तुम मेरी जिगरी दोस्त और मेरी ताकत हो। जो हो, वो होने के लिए शुक्रिया।

-करण जौहर : जन्मदिन मुबारक हो। ढेर सारा प्यार। साल अच्छा रहे।

-फराह खान : हैप्पी बर्थडे। भगवान करे आपकी जिंदगी हमेशा प्यार, दोस्तों, पकवान और हंसी से भरपूर हो।

-राणा डग्गूबाती : हैप्पी हैप्पी जी! साल सुखद रहे।

-साजिद खान : हैप्पी बर्थडे सिस्टर।

-अभिषेक बच्चन : जन्मदिन की बधाई हो। दिन अच्छा रहे जीनी।

-हुमा कुरैशी : जन्मदिन मुबारक हो। ईश्वर करे आपकी आंखें हमेशा खुशियों से चमकती रहें और आपके ठहाके गूंजते रहें। ढेर सारा प्यार।

-पुलकित सम्राट : मैं जिन प्यारे लोगों को जानता हूं, उनमें से सबसे प्यारी बंदी को हैप्पी बर्थडे। आप गजब की हो।

-बिपाशा बसु : हैप्पी हैप्पी बर्थडे। हमेशा खुश रहो।

-सोफी चौधरी : सबसे प्यारी और अच्छी लड़की को हैप्पी बर्थडे। सबसे जबर्दस्त, सफलतम और प्यार भरा साल हो। बहुत बहुत प्यार?

-सुजॉय घोष : हैप्पी बर्थडे श्रीमती डी (देशमुख)। आप सर्वश्रेष्ठ हो।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493