जेनेवा वार्ता में हिस्सा लेगा सीरियाई विपक्ष

एक बयान में शुक्रवार को इसकी पुष्टि की गई। इसकी जानकारी सऊदी अरब के अल अरबिया टेलीविजन के माध्यम से दी गई। एचएनसी ने इससे पहले वार्ता में भाग लेने के बारे में कोई स्पष्ट बात नहीं कही थी।

इससे पहले पिछले महीने हुई वार्ता बिना किसी परिणाम के खत्म हो गई थी। लेकिन, यह सीरिया में संघर्ष विराम की स्थापना में अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों को बढ़ाने में काफी हद तक मददगार साबित हुई और इस वजह से सीरिया में मानवीय आधार पर सामग्रियों का वितरण संभव हो पाया।

बीते 10 दिनों से सीरिया में संघर्ष विराम जारी है और इस दौरान इसका कोई उल्लेखनीय उल्लंघन सामने नहीं आया है। यह जेनेवा वार्ता के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

वार्ता में सबसे बड़ी बाधा एचएनसी की देश में शासन के लिए राष्ट्रीय एकता की सरकार की जगह अंतरिम सरकार के गठन की इच्छा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493