जेन मोबाइल ने दो किफायती स्मार्टफोन उतारे

नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। घरेलू मोबाइल निर्माता जेन मोबाइल ने सोमवार को दो नए 4डी वीओएलटीई सक्षम स्मार्टफोन – एडमायर ड्रैगन और एडमायर थ्रिल भारतीय बाजार में उतारे जिसकी कीमत 5,290 रुपये और 4,690 रुपये रखी गई है।

दोनों ही डिवाइस एंड्रायड मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित हैं और इनमें 1.3 गीगाहर्टज क्वैडकोर प्रोसेसर लगे हैं। एडमायर ड्रैगन में 5 इंच एफडब्ल्यूवीजीए 2.5 डी स्क्रीन और एडमायर थ्रिल में 4.5 इंच एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है।

जेन मोबाइल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय कालीरोना ने एक बयान में कहा, “एडमायर ड्रैगन और एडमायर थ्रिल के लांच के साथ ही हमें विश्वास है यह लोगों की उम्मीदरों पर खरा उतरेगा और उन्हें डिजिटल जीवन जीने में सक्षम बनाएगा।”

दोनों स्मार्टफोन में 1 जीबी रैम, 8 जीबी इंटरनल मेमोरी है, जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही इनमें 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।

एडमायर ड्रैगन में 2500 एमएएच की बैटरी लगी है, जबकि एडमायर थ्रिल की बैटरी 1750 एमएएच क्षमता की है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493