जेन मोबाइल ने 5,099 रुपये में उतारा नया स्मार्टफोन

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। घरेलू स्मार्टफोन निर्माता जेन मोबाइल्स ने गुरुवार को नया किफायती स्मार्टफोन ‘एडमायर यूनिटी’ 5,099 रुपये में उतारा।

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। घरेलू स्मार्टफोन निर्माता जेन मोबाइल्स ने गुरुवार को नया किफायती स्मार्टफोन ‘एडमायर यूनिटी’ 5,099 रुपये में उतारा।

इस डिवाइस में 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। इसमें 5 मेगापिक्सल का पीछे का कैमरा तथा 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

जेन मोबाइल्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपेश गुप्ता ने एक बयान में कहा, “‘एडमायर यूनिटी’ के लॉन्च के साथ ही हम आम ग्राहकों तक प्रौद्योगिकी क्रांति को पहुंचाना चाहते हैं और भाषा की बाधाओं को तोड़कर उन्हें अपनी पसंदीदा भाषा में बातचीत करने, मनोरंजन करने और जुड़ने की सुविधा देते हैं।”

ग्राहकों को इस डिवाइस में कई एप मिलेंगे, जिसमें अमेजन प्राइम वीडियोज, विस्तोसो, गो2पे, चिलेक्स और जेन स्टोर शामिल हैं।

कई क्षेत्रीय भाषाओं के समर्थन के साथ यह स्मार्टफोन शुक्रवार से उपलब्ध होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493