मुंबई, 7 जून (आईएएनएस)। जेपी दत्ता की फिल्म ‘पलटन’ सात सितंबर को नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
फिल्म साल 1967 में भारत-चीन के बीच हुए टकराव पर आधारित है।
‘पलटन’ में चीनी घुसपैठ को रोकने के लिए भीषण लड़ाई का सामना कर रहे भारतीय सेनाओं की एक अनकही कहानी दिखाई जाएगी।
प्रसिद्ध फिल्म निमार्ता जे.पी दत्ता 12 साल बाद ‘पलटन’ के साथ निर्देशन की दुनिया में वापसी कर रहे है।
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक इससे पहले ‘बॉर्डर’, ‘एलओसी कारगिल’ और ‘रिफ्यूजी’ जैसी युद्ध पर आधारित फिल्मों के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर चुके है।
फिल्म में अर्जुन रामपाल, सोनू सूद, गुरमीत चौधरी, हर्षवर्धन राणे और सिद्धांत कपूर जैसे दमदार कलाकार अपने अभिनय का दमखम दिखाते हुए नजर आएंगे।
dharmpath.com dharmpath