जेपी में हाजिरी के लिए डॉक्टर लगाएंगे अंगूठा

5986_dscf1324भोपाल। जेपी अस्पताल में अगले महीने से डॉक्टरों को अपनी हाजिरी बताने अंगूठा लगाना पड़ेगा। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने बायोमेट्रिक मशीन की खरीदी कर ली है। मशीन इंस्टालेशन का काम अगले सप्ताह शुरू होगा। राज्य सरकार ने डॉक्टरों के अस्पताल में समय से न आने के बारे में मिली शिकायतों की जांच के बाद यह व्यवस्था दी है।

 

इसके तहत पहले चरण में राज्य के सभी जिला अस्पतालों में डॉक्टरों और कर्मचारियों की हाजिरी लेने बायोमेट्रिक मशीन लगाई जाएगी। सभी मशीनें स्वास्थ्य संचालनालय के सेंट्रल सर्वर से जुड़ी रहेंगी, जहां स्वास्थ्य संचालक सहित अन्य सीनियर अधिकारी डॉक्टरों की हाजिरी रिपोर्ट ऑनलाइन देख सकेंगे।from bhaskar.com

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493