लॉस एंजेलिस, 8 मार्च (आईएएनएस)। आयरलैंड के अभिनेता जेमी डोरनन का कहना है कि वह एक ‘पेचीदा’ आदमी हैं, जो ‘चुनौतीपूर्ण’ भूमिकाएं निभाना चाहते हैं।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, फिल्म ‘फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे’ के नायक जेमी को चुनौतीपूर्ण व मुश्किल भूमिकाएं भाती हैं। उन्हें काम के जरिए अपने बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना अच्छा लगता है।
जेमी ने ‘लोडेड’ पत्रिका को बताया, “मैं अपने आप में काफी पेचीदा व उलझाऊ व्यक्ति हूं। मेरा कहने का मतलब बस इतना है कि मैं वो भूमिकाएं चाहता हूं, जो मुझे चुनौती दें और थोड़ा से डराती हों। भूमिकाएं जिससे आप कुछ सीख सकें..मैं खुशकिस्मत रहा हूं कि हाल में ऐसी भूमिकाएं मिलीं।”
‘फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे’ और धारावाहिक ‘द फाल’ दोनों में ही जेमी ने कई अंतरंग दृश्य दिए थे। वह अपनी सह-अभिनेत्री को सहज महसूस कराने की हरसंभव कोशिश करते हैं।
dharmpath.com dharmpath