लॉस एंजेलिस , 13 जून (आईएएनएस)। टीवी होस्ट जेम्स कॉर्डन का कहना है कि उन्होंने मांस से परहेज करने का फैसला किया है।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, रेडियो टाइम्स मैग्जीन के साथ साक्षात्कार में ‘लेट लेट शो’ के मेजबान ने जानवरों का मांस खाना छोड़ने की वजह बताई।
उन्होंने कहा, “क्रिसमस के मौके पर मैंने हाथियों के साथ दुर्व्यवहार के बारे में एक कहानी पढ़ी थी और महसूस किया कि मैं बेकन सैंडविच खाने के दौरान पशु कल्याण को लेकर चिंतित था। मुझे उम्मीद है कि मैं अपने इस संकल्प पर कायम रह सकता हूं। मैं निश्चित रूप से कोशिश करूंगा।”
जेम्स (39) पूरी तरह से शाकाहार को अपनोन की योजना बना रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath