‘जेम्स बांड’ के सितारे रोजर मूर नहीं रहे

बर्न, 23 मई (आईएएनएस)। ‘जेम्स बांड’ के सितारे रहे रोजर मूर का 89 साल की उम्र में कैंसर से लड़ाई लड़ते हुए निधन हो गया। मूर अपने बिंदास लुक और तीखी निगाहों के लिए जाने जाते रहे हैं।

बर्न, 23 मई (आईएएनएस)। ‘जेम्स बांड’ के सितारे रहे रोजर मूर का 89 साल की उम्र में कैंसर से लड़ाई लड़ते हुए निधन हो गया। मूर अपने बिंदास लुक और तीखी निगाहों के लिए जाने जाते रहे हैं।

टेलीग्राफ डॉट को डॉट यूके की रपट में बताया गया कि मूर का मंगलवार को स्विटजरलैंड में निधन हो गया। उनके परिवारवालों ने सोशल मीडिया पर यह घोषणा की।

अभिनेता के आधिकारिक ट्विटर खाते से साझा किए गए संदेश में कहा गया है, “भरे दिल से मुझे यह बुरा समाचार साझा करना पड़ रहा है कि पिता सर रोजर मूर का आज निधन हो गया है। हम सब उजड़ गए हैं। जिस प्यार से वे अपने आखिरी दिनों में घिरे हुए थे, उसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है।”

मूर ब्रिटिश राजनैतिक एजेंट जेम्स बांड की भूमिका निभानेवाले तीसरे अभिनेता थे। उन्होंने 1973 से 1985 के बीच रिलीज हुई सात फिल्मों में जेम्स बांड की भूमिका निभाई थी, जिसमें ‘लिव एंड लेट डाई’, ‘द स्पाई हू लव्ड मी’, ‘मूनरॉकर’, ‘फॉर योर आइज ओनली’, ‘ऑक्टोपसी’ और ‘ए व्यू टू किल’ शामिल है।

वे न केवल अपने अभिनय के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते थे, बल्कि उनकी परोपकारी कामों की काफी चर्चा होती रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493