जेम्स बॉन्ड, एथन हंट के किरदार एकसाथ देखना आखिरी ख्वाहिश : शाहरुख

मुंबई, 8 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि उनकी आखिरी ख्वाहिश उनके पसंदीदा किरदार ‘मिशन इम्पॉसिबल’ के एथन हंट और लोकप्रिय जासूस जेम्स बॉन्ड को एक फिल्म में एक साथ देखने की है।

शाहरुख ने शनिवार को एक ट्वीट में लिखा, “एथन हंट और जेम्स बॉन्ड को एक फिल्म में देखना मेरी आखिरी ख्वाहिश है।”

एथन हंट फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल’ का एक किरदार है, जो एक जासूस है और इस किरदार को फिल्म में हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज ने निभाया है। फिल्म का पांचवा सीक्वल इस शुक्रवार को रिलीज हुआ है। वहीं जेम्स बॉन्ड लेखक इयान फ्लेमिंग के उपन्यासों में चित्रित ब्रिटिश जासूस एक काल्पनिक किरदार है।

शाहरुख खान की अगली फिल्म रोहित शेट्टी की ‘दिलवाले’ है, जिसमें कॉजोल, कृति सेनन और वरुण धवन ने भी भूमिकाएं निभाई है। यह फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493