जेम्स वुड्स ने अभिनय से संन्यास लिया

लॉस एंजेलिस, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता जेम्स वुड्स ने मनोरंजन उद्योग से अपने संन्यास की घोषणा कर दी है।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, उन्होंने यह घोषणा शुक्रवार को एक संपत्ति को सूचीबद्ध करने के लिए जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए की। यह प्रेस विज्ञप्ति प्रोविडेंस जर्नल ने प्रकाशित की है।

रियल एस्टेट एजेंट एलेन गैमोन्स के अनुसार, वुड्स मनोरंजन उद्योग से संन्यास ले रहे हैं और वह दोनों तटों पर स्थित अपनी कई संपत्तियों को बेचकर सहज तरीके से जीवन जीना चाहते हैं।

गैमोन्स की तरफ से जारी बयान के अनुसार, वुड्स फोटोग्राफी, एंटिकिंग और पोकर पर अधिक समय बिताना चाहते हैं।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, वुड्स के पास रोडे आइलैंड में खुद के चार घर हैं।

वह ‘कैसीनो’, ‘वीडियोड्रोम’, ‘सल्वाडोर’, ‘घोस्ट्स ऑफ मिस्सीसिप्पी’ जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने डिजनी के ‘हरक्यूलिस’ के लिए अपनी आवाज दी थी। इसमें उन्होंने खलनायक हेट्स को आवाज दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493