जेरील होंगे श्रीलंकाई टीम के नए प्रबंधक

कोलंबो, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान और भारत के खिलाफ आगामी श्रृंखला के लिए श्रीलंका के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेट खिलाड़ी जोरील वोर्त्स को राष्ट्रीय टीम का प्रबंधक नियुक्त किया गया है।

वेबसाइट क्रिकइंफो के अनुसार आईसीसी विश्व कप-2015 के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में हुए कई बदलाव का यह नतीजा है।

इसी बुधवार को पुरुष क्रिकेट टीम के लिए नई चयन समिति का गठन किया गया था। बोर्ड ने अब पूर्व तेज गेंदबाज विनोथेन जॉन के नेतृत्व में महिला क्रिकेट टीम के लिए भी नई चयन समिति गठित कर दी है।

बहरहाल, जेरील एक मई से अपना कार्यभार संभालेंगे। उन्हें हाल ही में श्रीलंका की अंडर-19 टीम का प्रबंधक नियुक्त किया गया था।

श्रीलंका को पहले पाकिस्तान और फिर भारत के साथ श्रृंखला खेलनी है। श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच श्रृंखला का कार्यक्रम अभी तय नहीं हो सका है लेकिन माना जा रहा है कि यह जून के मध्य में आयोजित किया जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493