जेरी को उम्र बढ़ने की फिक्र नहीं

लॉस एंजेलिस, 9 अगस्त (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री एवं पूर्व मॉडल जेरी हॉल को लगता है कि महिलाओं का बढ़ती उम्र को लेकर चिंतित रहना हास्यास्पद है। उन्हें ऐसी महिलाओं से खीज होती है, जो उम्र बढ़ने को लेकर परेशान रहती हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, जेरी अगले साल 60 साल की हो जाएंगी, लेकिन उन्हें इस बात की फिक्र नहीं है, क्योंकि उनका मानना है कि उम्र के साथ इंसान की खूबसूरती और सम्मान बढ़ता है।

जेरी ने पत्रिका ‘रेडियो टाइम्स’ को बताया, “कई सारी महिलाएं उम्र बढ़ने के मामले में बेहद कमजोर होती हैं, मुझे इस बात से खीज होती है। यह कल्पना कितनी हास्यास्पद है कि आप हमेशा जवान रहेंगे या हमेशा जीते रहेंगे।”

उन्होंने कहा, “उम्र बढ़ने के साथ इंसान की खूबसूरती और सम्मान बढ़ता है।”

जेरी चार बच्चों की मां हैं और उन्होंने अपनी उम्र को छिपाने के लिए कभी भी सर्जरी का सहारा नहीं लिया, बल्कि उन्होंने स्वाभाविक रूप से बढ़ती उम्र के साथ होने वाले बदलावों को स्वीकार किया और पूरे आत्मविश्वास से जिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493