जेरूसलम पर संरा सम्मेलन की मेजबानी करेगा मोरक्को

रबात, 25 जून (आईएएनएस)। मोरक्को मंगलवार को जेरूसलम पर पांचवां अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करेगा।

रबात, 25 जून (आईएएनएस)। मोरक्को मंगलवार को जेरूसलम पर पांचवां अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करेगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मोरक्को के विदेश मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में बताया कि सम्मेलन संयुक्त राष्ट्र महासभा के एक सहायक अंग, कमेटी ऑफ द एक्सरसाइज ऑफ द इनएलिएनेबल राइट्स ऑफ द पैलेस्टाइनियन पीपुल द्वारा इस्लामी सहयोग संगठन की मदद से आयोजित किया जा रहा है।

बयान के अनुसार, सम्मेलन विशेष रूप से जेरूसलम पर हालिया घटनाओं को ध्यान में रखते हुए साझा राय के लिए अवसर प्रदान करेगा।

यह पूर्व जेरूसलम के युवाओं को अपनी दुर्दशा पेश करने का और प्रतिभागियों के लिए युवा लोगों के सामने आकर चुनौतियों के समाधान पर चर्चा करने का एक मंच प्रदान करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493