पुलिस ने कहा कि पैरा मिलिट्री बॉर्डर पुलिस बल ने तीनों को दमिश्क गेट के निकट देखा, जहां हाल में फिलिस्तीनियों द्वारा अधिकांश हमले किए गए हैं। जब अधिकारियों ने संदिग्धों का पीछा किया, तो उनमें से एक ने अपना पहचान पत्र दिखाया, जबकि दो अन्य ने अचानक कार गुस्ताव सबमशीनगन और चाकू निकाल लिया और दो महिला बॉर्डर पुलिस अधिकारियों को घायल कर दिया।
घटनास्थल पर मौजूद अन्य अधिकारियों ने प्रतिक्रिया स्वरूप गोलियां चलाई, जिसमें हमलावरों की मौत हो गई। उनकी पहचान उत्तरी वेस्ट बैंक के जेनिन व कबातिया इलाके के नागरिक के रूप में हुई।
बाद में पुलिस ने पाया कि उन्होंने अपनी कोट में विस्फोटक छिपा रखा था, जिससे प्रतीत होता है कि वे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।
dharmpath.com dharmpath