जेरूसलम में ईसाई सेमिनरी में लगाई आग

जेरूसलम, 26 फरवरी (आईएएनएस)। जेरूसलम में गुरुवार तड़के एक ईसाई सेमिनरी इमारत को आग के हवाले कर दिया गया और इसकी दीवारों पर स्प्रे पेंट से ईसा मसीह का विरोध करने वाली बातें लिख दी गईं। पुलिस को अंदेशा है कि यह कट्टरपंथी यहूदियों द्वारा नफरत में किया गया हमला है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, अग्निशमन विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा अग्निशमन अधिकारी पुराने जेरूसलम के पास स्थित घटनास्थल पर तड़के चार बजे के करीब पहुंचे और आग को बुझाया।

इस मामले में हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन सेमिनरी को नुकसान पहुंचा है, जो ग्रीक ऑर्थोडॉक्स गिरजाघर से संबंद्ध है। स्प्रे पेंट की मदद से एक दीवार पर नस्लीय चित्र पर उकेरे गए हैं।

इमारत पुराने शहर से दूर स्थित माउंट जियॉन पहाड़ी क्षेत्र में है। ये इलाके तथाकथित ‘प्राइस टैग’ हलमों के लिए जाना जाता है।

‘प्राइस टैग हमले’ ऐसे हमले हैं, जिन्हें इजरायली कट्टरपंथी यहूदी फिलीस्तीनी हिंसा के जवाब में अंजाम देते हैं। इसमें वे आम तौर पर फिलीस्तीनी ईसाई पादरियों, चर्चो, कारों, मस्जिदों, मकबरों सहित अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचाते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493