जेल्डा फित्जगेराल्ड की बॉयोपिक में काम करेंगी जेनिफर लॉरेंस

लॉस एंजेलिस, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस को मशहूर दिवंगत जैज आइकन जेल्डा फित्जगेराल्ड पर बनने वाली बायोपिक फिल्म के लिए अनुबंधित किया गया है।

लॉस एंजेलिस, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस को मशहूर दिवंगत जैज आइकन जेल्डा फित्जगेराल्ड पर बनने वाली बायोपिक फिल्म के लिए अनुबंधित किया गया है।

वेबसाइट ‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ के मुताबिक, ‘जेल्डा’ नाम की इस फिल्म को ऑस्कर विजेता रॉन हावर्ड द्वारा निर्देशित किया जाना है।

लॉरेंस भी इस आगामी फिल्म के निर्माताओं में से एक होंगी।

जेल्डा ने मशहूर लेखक एफ. स्कॉट फित्जगेराल्ड से शादी की थी।

लॉरेंस इस साल की शुरुआत में सुपरहीरो फिल्म ‘एक्स-मेन : एपोकैलिप्स’ में नजर आई थीं। अगली रोमांटिक फिल्म ‘पैसेंजर्स’ में वह अभिनेता क्रिस प्रैट के साथ दिखेंगी। वह डैरेन आरोनोफ्स्काइ की एक फिल्म में भी काम कर रही हैं, जिसका नाम अभी तय नहीं है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493