जेल ब्रेक वेब सीरीज में राहुल देव नए अवतार में नजर आए

मुंबई-अभिनेता राहुल देव वेब सीरीज ‘ऑपरेशन परिंदे’ में बिल्कुल नए अवतार में दिखाई दे रहे हैं। यह कहानी भारत के सबसे दुस्साहसी जेल ब्रेक कहानी में से एक है। इस सीरीज में राहुल, मोंटी सिंह की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं जो एक सहज बात करने के साथ-साथ चतुर दिमाग का है और जेलब्रेक के पीछे का मास्टर रणनीतिकार भी है।

अपनी नई भूमिका की तैयारी पर राहुल ने कहा, “पंजाब की पृष्ठभूमि ने मेरे लुक और भाषा दोनों में सुधार करने में मदद की है। जिससे मेरे दृश्यों में काफी सुधार आया है।”

उन्होंने कहा कि निर्देशक संजय गड़वी द्वारा सुनाई गई स्क्रिप्ट का उन्होंने आनंद लिया और शोध करने के बाद मैंने अपनी भूमिका को बखूबी निभाने की कोशिश की है।”

उन्होंने अपने वर्तमान करियर के बारे में कहा, “मैं फिल्म और ओटीटी प्लेटफार्मों पर काम कर के वर्तमान जिंदगी से खुश हूं। पहले से बहुत कुछ बदल गया है। पिछले कुछ सालों में सिनेमा और ओटीटी में बहुत रचनात्मक सुधार आया है जो बहुत ही अच्छा उत्पादों के लिए जिम्मेदार है ।”

वेब सीरीज ‘ऑपरेशन परिंदे’ जी-5 पर सात मार्च से स्ट्रीम होगा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493