जेल में शूटिंग का अनुभव बेहतरीन : दीपक कालरा

मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता दीपक कालरा का कहना है कि वेब सीरीज ‘बैन्ड’ की शूटिंग असली जेल में करना बेहतरीन अनुभव रहा।

‘बैन्ड’ के कुछ प्रमुख दृश्यों में से एक की की शूटिग असली जेल में हुई।

दीपक ने कहा, “‘यह शूटिंग यादगार है। असली जेल में शूटिंग हम कलाकारों के लिए मजेदार रही क्योंकि अलग तरह का वातावरण रहा।”

उन्होंने कहा, “पूरे सीक्वेंस ने असली भावना दी। किसी भी अभिनेता के लिए जीवन में ऐसे अनुभव जरूरी हैं और मैं इस दृश्य से गुजरने का आभारी हूं।”

‘बैन्ड’ का प्रीमियर 24 अगस्त को होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493